कासगंज: कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा हुई, जिससे जनपद में पार्टी को मजबूती दी जा सके। साथ ही, बूथ स्तर तक सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं को अनुपातिक हिस्सेदारी देने सहित अन्य बिंदुओं पर भी विचार किया गया।

जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि निष्ठावान, कर्मठ और उत्साही कार्यकर्ताओं को जिला, ब्लॉक, न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर उचित भागीदारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन में सक्रिय भूमिका दी जानी है।

उन्होंने यह भी बताया कि ईद-उल-फितर के बाद जनपद के सभी ब्लॉकों और शहरी क्षेत्रों का दौरा कर सक्रिय लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। इसके बाद तीन माह में उनके कार्यों और दायित्वों की समीक्षा की जाएगी।

इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, दीप कुमार पांडेय, अमित यादव, सौरभ पाल, राजकपूर बाल्मीकि, आशीष गांधी, हजारीलाल समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कासगंज: इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, महिला आयोग ने किया समर्थन

संबंधित समाचार