लखीमपुर खीरी: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, होमगार्ड गार्ड की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने अमृत सरोवर के पास फरधान निवासी होमगार्ड की बाइक में टक्कर मार दी। वह हेलमेट लगाकर जिला अस्पताल ड्यूटी करने जा रहा था। हादसे में उनकी मौत हो गई। मत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।  

थाना फरधान क्षेत्र के गांव नरदवलपुरवा निवासी रहमत अली (55) पुत्र मासूक अली होमगार्ड विभाग में जवान थे। उनकी ड्यूटी जिला अस्पताल मोतीपुर ओयल में लगी थी। रोज की तरह वह शनिवार की सुबह भी अपने घर से बाइक से मोतीपुर जिला चिकित्सालय जाने के लिए निकला थे। सुबह करीब नौ बजे सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन किनारे गांव महम्मदाबाद स्थित अमृत सरोवर के पास उनकी बाइक में विपरीत दिशा से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह छिटक कर बाइक से दूर जा गिरे। 

टक्कर इतनी तेज हुई कि हेलमेट लगे होने के बावजूद उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। बाइक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान उधर से निकले राहगीरों व आस-पास के गांव वालों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ओयल पुलिस ने रहमत को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग और तमाम साथी होमगार्ड भी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। होमगार्ड की मौत से विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कुंडे से लटका मिला नव विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात