संभल : पति को देखकर महिला व उसके प्रेमी ने खाया जहर
दोनों को उपचार के लिए अमरोहा जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया
संभल, अमृत विचारः नखासा थाना क्षेत्र में तीन बच्चों व पति को छोड़कर महिला मुरादाबाद जिले के अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। तलाश करते हुए मौके पर पति पहुंचा तो पत्नी व उसके प्रेमी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। आनन फानन में महिला व उसके प्रेमी को उपचार के लिए अमरोहा जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां महिला व प्रेमी के हालत में सुधार बताया जा रहा है।
मुरादाबाद जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति थाना नखासा क्षेत्र के एक गांव में रहकर ठेकेदारी पर रखकर जमीन की जुताई बोई करता है। इसी बीच व्यक्ति के गांव की ही तीन बच्चों की मां व मजदूर की पत्नी के साथ प्रेम संबंध बन गए। गुरुवार की तड़के मजदूर व बच्चों को सोता छोड़कर महिला व्यक्ति के साथ घर से फरार हो गई। नींद से जागने पर मजदूर ने देखा तो पत्नी घर से गायब थी। जिसके बाद मजदूर ने महिला की तलाश शुरु की। महिला को ढूंढते हुए मजदूर ने थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला व व्यक्ति को पकड़ लिया। पति को देखकर महिला व व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे महिला व व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला व व्यक्ति को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर महिला व व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने व्यक्ति व मजदूर ने महिला को ले जाकर अमरोहा जिले में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला व व्यक्ति की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - संभल : बहन के साथ प्रेम संबंध से नाराज भाई ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या, तीन गिरफ्तार
