हिमाचल के मणिकर्ण में भूस्खलन से बड़ा हादसा, 6 की मौत...कई लोग घायल

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुद्वारा मणिकरण साहिब के पास रविवार को भूस्खलन के बाद एक बड़ा पेड़ कई वाहनों पर गिर गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारे के सामने पहाड़ पर एक पेड़ तूफान और भूस्खलन के बाद उखड़ गया।

उन्होंने बताया कि यह सड़क पर खड़े कुछ वाहनों पर गिर गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जरी अस्पताल भेजा गया है। कुल्लू के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट विकास शुक्ला ने घटनास्थल पर संवाददाताओं को बताया कि मेडिकल टीम, पुलिस और राजस्व अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बचाव एवं राहत कार्यों का समन्वय कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सुक्खू ने जिला प्रशासन को पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के लिये सर्वोत्तम संभव उपचार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में किया कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन

संबंधित समाचार