Sultanpur News : जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर : जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। इस झड़प में दोनों पक्षों से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया।

घटना स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दियरा के तिवारी का पुरा गांव की है, जहां दलित संतराम और उनके छोटे भाई सियाराम के बीच पिछले दो वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है। सोमवार शाम करीब 4 बजे किसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें दुर्गावती (40), पत्नी संतराम, और उर्मिला देवी (32), पत्नी सियाराम, गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया।  थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को मिल गई है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत मिलती है तो मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- Saharanpur News : कुछ युवकों ने ईद की नमाज के बाद फिलिस्तीन झंडा लहराया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ram Mandir News : राम मंदिर के CEO बनने की लगी होड़, अधिक आवेदन के कारण टली नियुक्ति, ट्रस्ट की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले
Ayodhya News : राम मंदिर के धार्मिक आयोजनों की जिम्मेदारी अब संतों के हाथ, ट्रस्ट की बैठक में गोविंद देव गिरी की अध्यक्षता में बनाई गई समिति
Kanpur News: कानपुर नगर निगम बैठक में गूंजी सफाई, जलभराव और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं, महापौर ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Hardoi News : प्रभात मिश्रा बने हरदोई के नए बीएसए, शासन ने जारी किया नियुक्ति आदेश
Hardoi News: शहीद मेजर पंकज कुमार पांडे की प्रतिमा का अनावरण, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- वीरों का बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा