Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व वित्त अधिकारी लापता, पुलिस जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपीआरयू के पूर्व वित्त अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा (61) लापता हो गए हैं। वह 12 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे थाना प्रेमनगर क्षेत्र के इन्दिरा नगर स्थित घर से टहलने निकले थे, लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला है। इससे परिजन चिंतित हैं।

उनका कहना है कि घर से निकलने के बाद देर रात तक लौटने पर बेटे वैभव कुमार शर्मा ने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मामले पर एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर थाना प्रेमनगर पुलिस सक्रिय हो गई है। 

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह और चौकी प्रभारी शुभम सिंह के नेतृत्व में संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस बरेली के साथ बदायूं आदि स्थानों के अस्पतालों, धर्मशालाओं और होटलों में भी पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजेंद्र कुमार शर्मा धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। ऐसे में धार्मिक स्थलों और गंगा स्नान घाटों पर भी तलाश तेज की जा रही है।

 

संबंधित समाचार