Hamirpur Crime News : महिला ने शराबी पति की हत्या करने के बाद रचा ये ड्रामा... कहानी सुनकर पुलिस भी हो गई हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर : जिले के मुस्करा क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक महिला ने पति की शराब की लत से कथित रुप से तंग आकर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुस्करा कस्बा निवासी अरविंद रैकवार (48) शराब का आदी था जिसका पत्नी अनीता से शराब पीकर अक्सर झगडा होता था। सोमवार को अरबिंद दोपहर बाद शराब पीकर आया और झगडा करने लगा, गुस्से में पहले पति ने पत्नी पर चाकू से प्रहार किया इसके बाद गुस्से से पागल हुई पत्नी अनीता ने वही चाकू छीनकर पति के गर्दन पर चाकू से कई वार किये जिससे उसकी गरदन कट गयी और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। इसके बाद पत्नी ने नाटक करना शुरु कर दिया कि चार अज्ञात लोग आये थे सभी ने पहले पति को जान से मार डाला

। बाद में उसके ऊपर वार किया जिससे वह घायल हो गयी। मौके पर सीओ आरके सिंह ने जाकर मौका मुआवना किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डा.दीक्षा शर्मा ने मौके पर जाकर जांच पडताल की। पुलिस ने पत्नी से पूछताछ में कड़ा रुख अख्तियार किया तो पत्नी ने पति की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मौके पर चाकू भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें:- Sultanpur News : जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ayodhya News : राम मंदिर के धार्मिक आयोजनों की जिम्मेदारी अब संतों के हाथ, ट्रस्ट की बैठक में गोविंद देव गिरी की अध्यक्षता में बनाई गई समिति
Kanpur News: कानपुर नगर निगम बैठक में गूंजी सफाई, जलभराव और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं, महापौर ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Hardoi News : प्रभात मिश्रा बने हरदोई के नए बीएसए, शासन ने जारी किया नियुक्ति आदेश
Hardoi News: शहीद मेजर पंकज कुमार पांडे की प्रतिमा का अनावरण, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- वीरों का बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा
Hardoi News: रोडवेज बस अड्डे पर बड़ा हादसा, दो बसों के बीच फंसकर गेंहू की तरह पिस गई महिला वर्कर, हादसा देख सहम उठे लोग