लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने किया हंगामा, ओम बिरला ने जताई नराजी, कार्यवाही स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा), तृणमूल कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने मंगलवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कुछ मुद्दों को लेकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में प्रश्नकाल समाप्त होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने विभिन्न विपक्षी सदस्यों के कार्य स्थगन नोटिस की सूचना दी।

 इसी दौरान सपा, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य कुछ मुद्दे को लेकर नारेबाजी करने लगे। कुछ सपा सदस्यों के हाथों में तख्तियां भी थीं। अध्यक्ष बिरला ने सदस्यों से तख्ती और पोस्टर नहीं दिखाने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘अगर आप तख्ती लेकर आएंगे तो सदन नहीं चलेगा। मैं शून्यकाल में आपको सभी मुद्दों पर बोलने की अनुमति दूंगा।’’ 

सपा के सदस्य अपने नेता अखिलेश यादव को बोलने देने की मांग कर रहे थे। इस दौरान कुछ सदस्य आसन के समीप आ गए। अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अखिलेश जी आप इनसे तख्ती नीचे रखने को कहें। मैंने कह दिया है कि शून्यकाल की सूची पूरी होने के बाद अखिलेश जी को बोलने की अनुमति दूंगा।’’

इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के सदस्य कल्याण बनर्जी जोर-जोर से नारे लगा रहे थे। बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपने स्थान पर जाकर बैठने और कार्यवाही चलने देने की अपील करते हुए कहा, ‘‘आप सदन नहीं चलाना चाहते? शून्यकाल नहीं चलाना चाहते? शून्यकाल महत्वपूर्ण समय होता है। इसमें कई सदस्यों को बोलना है।’’ उन्होंने कहा कि वह सदस्यों को शून्यकाल में सभी मुद्दे उठाने की अनुमति देंगे। 

अध्यक्ष ने सदस्यों के नारे लगाने पर भी नाखुशी जताते हुए कहा, ‘‘नारेबाजी सदन के बाहर कीजिए। सदन में इसकी अनुमति नहीं है। अगर सदन में गतिरोध पैदा करेंगे, नारेबाजी करेंगे तो सदन नहीं चलेगा। सदन व्यवस्था और नियम प्रक्रिया से चलेगा, मर्यादा से चलेगा।’’ बिरला की अपील का विपक्षी सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ। सदन में हंगामा नहीं थमने पर अध्यक्ष ने कार्यवाही दोपहर करीब 12.05 बजे अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 

यह भी पढ़ें:-UP में युद्ध स्तर पर विकसित हो रहा अवध और पूर्वांचल की सड़कों का नेटवर्क, बाराबंकी समेत इन जिलों के निवासियों को मिलेगी सहूलियत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म