सुल्तानपुर: युवती की गला दबाकर हत्या, 1 दिसम्बर को थी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। जिले में गुरुवार की सुबह कुर्मी बिजौली गांव में घर में सो रही युवती की बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंची। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कुर्मी बिजौली गांव निवासी रामतीरथ वर्मा …

सुल्तानपुर। जिले में गुरुवार की सुबह कुर्मी बिजौली गांव में घर में सो रही युवती की बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंची।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कुर्मी बिजौली गांव निवासी रामतीरथ वर्मा की बेटी रोशनी(21) वर्ष घर में सो रही थी। इसके बाद कुछ बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है। कोतवाल बेंचू सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है। हत्या की वजह अभी सामने नही आई है।

1 दिसम्बर को थी शादी
रोशनी की शादी 1 दिसम्बर को होनी थी। जिसकी तैयारी चल रही थी। जरूरी सामानों की खरीदारी भी हो चुकी है। शादी के पहले हुई युवती की हत्या से घर मे कोहराम मचा है। रोशनी की हत्या क्यों हुई इसको लेकर संशय बना हुआ है। हालांकि पुलिस मामले की तेजी से पड़ताल में जुटी है।

संबंधित समाचार