बहराइच: अग्निकांड में तीन घर राख, दो लोग झुलसे

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

विशेश्वरगंज/बहराइच, अमृत विचार। जनपद के बेलभरिया गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें तीन ग्रामीणों के फूस के मकान जल गए। मवेशियों और समान निकालते के चक्कर में दो लोग झुलसकर घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और तहसील के कर्मचारियों ने मौके का मुआयना किया है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलभरिया के मजरा हीरूपुरवा गांव में सत्यदेव के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन चल रही तेज हवा के चलते पड़ोसी बच्छराज और सियाराम समेत तीन लोगों के मकान जल गए। दो गाय झुलसकर घायल हो गईं। वहीं समान घर के अंदर से निकालने के चक्कर में छठीराम (75) और हनुमंत (18) झुलसकर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

2025 (8)

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार बृजेश कुमार राजस्व कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि जल्द ही सभी पीड़ितों को उनके खाते में आर्थिक सहायता राशि भेजी जाएगी। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। बाइक, साइकिल, अनाज, कपड़ा और नकदी सबकुछ जल गया है

यह भी पढ़ेः 'वक्फ बिल जबरन मुसलमानों पर थोपने की कोशिश कर रही सरकार...' गरमाई देश की राजनीति

संबंधित समाचार