गोलियों की गूंज से फिर दहली घाटी, आतंकवादियों के हमले में दो सुरक्षाकर्मी शहीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी इलाके परिम्पुरा में बृहस्पतिवार को त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) पर आतंकवादियों के हमले में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने परिम्पुरा इलाके के खुशीपुरा में सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की …

श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी इलाके परिम्पुरा में बृहस्पतिवार को त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) पर आतंकवादियों के हमले में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने परिम्पुरा इलाके के खुशीपुरा में सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

संबंधित समाचार