बलरामपुर: गायब महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बलरामपुर, अमृत विचार। तीन दिन से लापता सिविल लाइन मुहल्ला निवासिनी विनीता सरोज पत्नी मदन कुमार आर्य का शव गुरुवार को खरगूपुर गोंडा स्थित गवनरिया नाला में पाया गया। वह कंपोजिट विद्यालय आदर्श में अनुदेशक पद पर कार्यरत थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  

मृतका के पति के अनुसार, विनीता बीते एक अप्रैल को शाम छह बजे घर से बाजार के लिए निकली थी। तब से वह घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद नगर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इसी दौरान पता चला कि खरगूपुर गोंडा स्थित गनवरिया नाले में अज्ञात महिला का शव पड़ा है। 

बलरामपुर नगर की पुलिस ने खरगपुर जाकर शिनाख्त की तो शव विनीता सरोज का होने की पुष्टि हुई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि गुमशुदगी की छानबीन के दौरान काल डिटेल खंगालने पर महिला के रिश्तेदार उमेश राव से अधिक बातचीत होना पाया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बलरामपुर: राप्ती नदी के किनारे मिली झुलसी हुई महिला, मामले में मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...