कासगंज में कूड़ा उठाने की नई प्रणाली, 19 वाहनों से हो रही घर-घर सफाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: शहर को कचरा मुक्त बनाने और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए नगर पालिका की ओर निरंतर नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। पालिका ने घर घर से प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े के लिए आयुषी हायजिंग एंड केयर प्राईवेट कंपनी को ठेका लिया है। कंपनी की गाडियां लगातार घर घर पर पहुंच कर कूड़ा उठा रही हैं। इसकी मॉनिडिंग नगर पालिका में बने कंट्रोल रूम से की जा रही है।

एक फरवरी 2025 को जिलाधिकारी मेधा रूपम और नगर पालिका चेयरमैन मीना माहेश्वरी ने हरीझंडी दिखाकर 19 गाडियों को घर घर से कूड़ा उठाने के लिए वाहनों को रवाना किया था। यह गाडियां सुबह की घर घर से कूड़ा उठा रही है। जिससे शहर कचरा मुक्त बना हुआ है। लोगों ने बताया कि यह नगर पालिका की बेहतर सोच का परिणाम है। पहले लोग अपने अपने घरों के बाहर कूडे को फेंका करते थे। जिससे बदबू हुआ करती थी। अब घर से निकलने वाला कूड़ा प्रतिदिन उठाया जा रहा है।

 आयुषी हायजिंग एंड केयर प्राईवेट कंपनी के साइट मैनेजर महाराजा कुंदन सिंह ने बताया शहर से कूड़ा उठाने के लिए 19 मैजिक लोड़र वाहनो को लगाया गया है। इनमें 15 वाहन प्रतिदिन घर घर पहुंच रहे हैं। चार वाहनों को अतिरिक्त रखा गया है। इसके अलावा जिन गलियों में वाहन नहीं पहुंचते हैं, उनके लिए 20 ई रिक्शाओ के अलावा 17 हेंड रिक्शाओ से कूड़ा उठाने का काम किया जा रहा है। 

जिसमें 87 वर्करो के अलावा चार सुपरवाइजरों को लगाया गया है। इसके अलावा सभी वाहनों को जीपीएस से कनेक्ट किया गया है। इनकी निगरानी नगर पालिका में बने कंट्रोल रूम से की जा रही है। उन्होंने बताया कि शहर को कचरा मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर को साफ स्वच्छ रखने में सभी लोग सहयोग करें। वह अपने घर का कचरा वाहन में ही डालें। 

ये भी पढ़ें- कासगंज: चार दिन से लापता युवक का शव नहर से मिलने के बाद हड़कंप

संबंधित समाचार