पीलीभीत: पति ने फर्जी अभिलेख तैयार कर पत्नी के नाम से लिया लोन, FIR 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। फिर उसकी जी-मेल आईडी को हैक करते हुए फर्जी अभिलेख तैयार कराकर उसके नाम से लोन कर लिया। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी जीलफ रफीक पुत्री स्वर्गीय रफीक अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 22 दिसंबर 2023 को मुआज खां पुत्र अकील अहंमद निवासी पुलमेरिया गार्डन स्टेट, ओमीक्रन -3 ग्रेटर नोएडा से हुआ था।

आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसके पति मुआज खां पुत्र अकील अहमद, सास यासमीन बेगम पत्नी अकील अहमद, ननद सबा खान पुत्री अकील अहमद ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। दहेज में 50 लाख रुपये की मांग करना शुरु हो गई। 

मांग पूरी न होने पर उसे भूखा प्यास रखते हुए कमरे में बंद कर दिया। 30 अक्टूबर 2024 को सुबह नौ बजे उसको घर से मारपीट कर निकाल दिया। परिवार के समझाने पर प्रार्थिनी 23 नवंबर को पुत्र को जन्म दिया और वापस ससुराल चली गई थी। 31 मार्च 2025 को रात 12 बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।

आरोपियों ने धोखाधड़ी कर षड़यंत्र करके उसकी जी मेल आईडी को हैक कर लिया। इसके बाद फर्जी अभिलेख बनाकर लोन भी ले लिया। आरोपियों ने उसको घर से निकाल दिया। किसी तरह उसने अपने मायके पहुंचकर घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: मेडिकल कॉलेज में हिस्टोलॉजी लैब की शुरुआत, छात्रों को मिलेगा प्रायोगिक ज्ञान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज