बहराइच: घायल पूर्व प्रधान पुत्र की लखनऊ में मौत, चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान के भतीजे ने मारी थी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महसी/बहराइच, अमृत विचार। जनपद के सिपहिया प्यूली गांव में शुक्रवार देर शाम को चुनावी रंजिश में पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र को ग्राम प्रधान के भतीजे ने गोली मार दी। लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। लखनऊ से शव लेकर परिवार के लोग घर के लिए रवाना हो गए हैं।  

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिपहिया प्यूली की ग्राम प्रधान सीमा अवस्थी हैं। पूर्व ग्राम प्रधान और वर्तमान प्रधान दोनों के परिवार के बीच चुनावी रंजिश चल रही है। शुक्रवार शाम को 7.30 बजे के आसपास पूर्व और वर्तमान ग्राम प्रधान के परिवार के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी बीच ग्राम प्रधान सीमा अवस्थी के भतीजे मृत्युंजय अवस्थी ने अवैध असलहे से गोली राजन अवस्थी उर्फ धुन्नू (28) को मार दी। गोली युवक के पेट के ऊपर लगी।

घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज में सुधार न होने पर रात नौ बजे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ ट्रामा सेंटर में शनिवार शाम सात बजे युवक की मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर गांव के लिए रवाना हो चुके हैं। घटना को लेकर गांव में और पुलिस फोर्स बुला ली गई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत हो गई है। केस को हत्या के मामले में तरमीम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बहराइच: पत्नी का वियोग पति से नहीं हुआ बर्दाश्त, फंदा लगाकर दी जान...परिवार में कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज