अयोध्या: फंदे से लटका मिला शव, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक का शव फंदे से लटका पाए जाने के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक की बहन ने एक प्रापर्टी डीलर पर भाई को आत्महत्या के लिए मजबूर करने …

अयोध्या, अमृत विचार। नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक का शव फंदे से लटका पाए जाने के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक की बहन ने एक प्रापर्टी डीलर पर भाई को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

बताया गया कि नगर कोतवाली के राठ हवेली मोहल्ला निवासी युवक दुर्गेश सोनी का शव घर में पंखे के हुक से फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नीचे उतर आया तथा पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मृतक की बहन का आरोप है कि उसके भाई दुर्गेश ने एक प्रॉपर्टी डीलर से कुछ रुपए उधार लिए थे। प्रॉपर्टी डीलर उधारी रकम चुकता करने के लिए धमका रहा था। इसी बात को लेकर प्रॉपर्टी डीलर के भाई ने उसके भाई की पिटाई की थी और जान से मार डालने की धमकी दी थी। इसी कारण उसका भाई आत्महत्या को मजबूर हुआ।

क्षेत्राधिकारी नगर सहायक पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कोतवाली पुलिस प्रकरण के सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार