दीपा त्रिपाठी को मिला राष्ट्रीय शिक्षा गौरव सम्मान; सूबे के करीब 100 शिक्षकों को कानपुर में किया गया सम्मानित
ब्लॉक गुगरापुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कुसुमखोर में हैं सहायक अध्यापक
कन्नौज, अमृत विचार। ब्लॉक गुगरापुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कुसुमखोर की सहायक अध्यापक दीपा त्रिपाठी को राष्ट्रीय शिक्षा गौरव सम्मान-2025 मिला है। जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर कानपुर में दो दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में कई जनपदों के करीब 100 शिक्षक शामिल हुए।
शैक्षिक संवाद मंच उत्तर प्रदेश के अभियान ‘विद्यालय बनें आनंदघर’ की यात्रा में अतुलनीय योगदान के लिए दीपा त्रिपाठी को यह सम्मान दिया गया है। दीपा ने बताया कि विद्यालय में किए नवाचारों, विद्यालय बने आनंदघर पर लिखे लेख, बाल कविताएं व अन्य साहित्यिक कार्यों में उन्होंने योगदान दिया है।
कानपुर में शैक्षिक संवाद मंच के संस्थापक प्रमोद दीक्षित मलय, संयोजक दुर्गेश्वर राय व अध्यक्ष विनीत मिश्रा की मौजूगदी में एमएलसी डॉ. अरुण पाठक, पद्मश्री से सम्मानित उमाशंकर पांडेय, बिल्हौर विधायक राहुल काला बच्चा सोनकर, शिवराजपुर के ब्लॉक प्रमुख शुभम बाजपेई, जिला पंचायत सदस्य कार्तिकेय शुक्ल व अरुण दुबे ने शील्ड व प्रमाण पत्र दिए। सम्मानित होने के बाद प्रधानाध्यापक आलोक चतुर्वेदी, अध्यापक साहिबे आलम, मोहम्मद अकील, आरती, इरशाद अहमद ने खुशी जताई है।
