बरेली: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार
बरेली, अमृत विचार। आसमान में छाए बादलों की वजह से गुरुवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो रात्रि में बारिश होने की वजह से कंपकंपी छुड़ा देना वाला दौर शुरू होने वाला है। रात में बारिश होने के अनुमान से ठिठुरन बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। …
बरेली, अमृत विचार। आसमान में छाए बादलों की वजह से गुरुवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो रात्रि में बारिश होने की वजह से कंपकंपी छुड़ा देना वाला दौर शुरू होने वाला है। रात में बारिश होने के अनुमान से ठिठुरन बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
गुरुवार को पूरे दिन ही आसमान में बादल छाए रहे। सूरज बादलों में छिपे रहे। मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को सर्दी का एहसास कराया। शुक्रवार से रविवार तक कोहरा की चादर पहले से अधिक गहराएगी। इससे यातायात आवागमन में परेशानी आएगी।
गुरुवार को न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद चली हवाओं का असर मैदानों पर दिख रहा है। अब कुछ दिन कोहरा छाएगा और शीत लहर अपना असर दिखाएगी।
