कृषि कानून: यूपी के किसान कल से सड़कों पर उतरेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शुक्रवार से उत्तर प्रदेश में सड़क पर उतरने का एलान किया है। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर गुरूवार को आयोजित बैठक में कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान कल से राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करेंगे। इस बार किसान आर-पार …

लखनऊ। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शुक्रवार से उत्तर प्रदेश में सड़क पर उतरने का एलान किया है। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर गुरूवार को आयोजित बैठक में कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान कल से राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करेंगे। इस बार किसान आर-पार किये बिना वापस घर पर नहीं जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यूपी के किसान देश के किसानों के साथ है। किसानों का दुर्भाग्य है कि वह विरोध जताने दिल्ली नहीं जा सकते। अपने हक की लड़ाई लड़ रहे किसानों पर ठंड के मौसम में वाटर केनन का इस्तेमाल दुखद है।

भाकियू नेता ने कहा कि देश का किसान दिल्ली नहीं जा सकता तो सरकार इस्लामाबाद भेज दे। अगर प्रधानमंत्री कहते हैं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य रहेगा तो कानून क्यों नहीं बनाते। किसानों को अगर यह कानून मंजूर नहीं है तो सरकार इससे जबरन क्यों थोपना चाहती है। उन्होंने मांग की कि केन्द्र इस कानून को वापस ले और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाये।

संबंधित समाचार