बरेली: डा. अंबेडकर ने स्वयं बनाई थी रिपब्लिकन पार्टी- नदीम इकबाल
बरेली, अमृत विचार। रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रदेश उपाध्यक्ष नदीम इकबाल ने संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को आशियाना कालोनी स्थित आवास पर बैठक की। उन्होंने सभी को संविधान दिवस की बधाई दी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि देश में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की स्थापना स्वयं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने …
बरेली, अमृत विचार। रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रदेश उपाध्यक्ष नदीम इकबाल ने संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को आशियाना कालोनी स्थित आवास पर बैठक की। उन्होंने सभी को संविधान दिवस की बधाई दी।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि देश में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की स्थापना स्वयं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने की थी। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले अंबेडकर साहब की नीतियों व संदेशों को पूरे भारत में फैला रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता सक्रिय हैं। वह बाबा साहब की नीतियों व आदर्शों को सभी के साथ मिलकर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार दलितों, अल्पसंख्यकों को साथ लेकर भाईचार की मिशाल कायम कर रही है। राज्य के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री बाबासाहेब के आदर्शों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों से भी यही अपील की जा रही है वह एकजुटता दिखाए और भेदभाव न रखें।
