गजरौला: कृषि कानूनों को लेकर किसानों ने भानपुर रेलवे फाटक पर लगाया जाम
गजरौला, अमृत विचार। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर गजरौला के भानपुर रेलवे फाटक पर जाम लगा दिया। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह किसान हाईवे पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। …
गजरौला, अमृत विचार। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर गजरौला के भानपुर रेलवे फाटक पर जाम लगा दिया। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह किसान हाईवे पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। किसानों का कहना है कि कृषि संबंधित तीनों कानूनों को वापस लिया जाए।
