लखीमपुर-खीरी: बारातियों की बस ने छात्र को कुचला, भीड़ ने फूंकी बस
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। बारातियों से भरी लग्जरी बस ने स्कूटी सवार एक छात्र को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने बारातियों से भरी बस पर पहले पथराव किया। जिसके बाद आग के हवाले कर दिया। दरअसल शहर के शांतिनगर गढ़ी रोड निवासी व्यापारी …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। बारातियों से भरी लग्जरी बस ने स्कूटी सवार एक छात्र को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने बारातियों से भरी बस पर पहले पथराव किया। जिसके बाद आग के हवाले कर दिया।
दरअसल शहर के शांतिनगर गढ़ी रोड निवासी व्यापारी विकास सक्सेना उर्फ विक्की का पुत्र तत्व सक्सेना उर्फ धीरू घर से स्कूटी से समोसे लेने जा रहा था तभी अचानक तेज रफ्तार बारातियो से भरी बस ने स्कूटी सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी की स्कूटी सवार छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित भीड़ ने बस पर पथराव कर आग के हवाले कर दिया और आक्रोशित भीड़ घटना पर न फायर बिग्रेड न तो पुलिस को जाने दे रही थी बमुश्किल पुलिस मौके पर पहुँची और आक्रोशित भीड़ पर काबू पाया। भीड़ को तितर वितर कर आग बुझाई गई लेकिन तब तक बस पूरी जल चुकी थी।
