'वह इकलौते सांसद से वक्फ विधेयक के खिलाफ वोट नहीं करा पाईं', दानिश अली ने मायावती पर किया पलटवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद दानिश अली ने शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि ‘यह इत्तेफाक है, यह हमेशा की तरह दबाव’ कि वह अपने एकमात्र सांसद से राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ वोट क्यों नहीं करा पाई। मायावती ने वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में हुई चर्चा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित खामोशी पर शनिवार को सवाल उठाया था। 

पहले बसपा नेता रहे अली ने एक्स पर पोस्ट किया, "आदरणीय बहन मायावती जी बसपा के एकमात्र सांसद (राज्यसभा) रामजी गौतम हैं, उनसे से भी आप वक़्फ़ बिल के विरोध में वोट नहीं करा पाई। " उन्होंने सवाल किया कि यह हमेशा की तरह किसी का दबाव था या महज़ इत्तेफ़ाक़? पूर्व सांसद ने कहा, "कांग्रेस और राहुल संसद के अंदर और बाहर संविधान बचाने के लिये संघर्षरत है।आपसे सहयोग की अपेक्षा है।" 

मायावती ने शनिवार को ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट करते हुए कहा, ”वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में हुई लंबी चर्चा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा कुछ नहीं बोलना क्या उचित है जबकि विपक्ष संशोधित नागरिकता कानून की तरह इसे संविधान के उल्लंघन का मामला बता रहा है। इसे लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश व इनके इंडिया गठबंधन में बेचैनी स्वाभाविक है।”

ये भी पढ़ें- Good News: सौर ऊर्जा से सशक्त होंगी ग्रामीण महिलाएं, UP सरकार 10 हजार पर्यावरण सखियों को करेगी प्रशिक्षित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका