कासगंज: जेल भेजे गए किशोरी से गैंगरेप के सभी आठ आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। दस अप्रैल को मंगेतर संग हजारा नहर के समीप पेड़ की छांव में बैठी किशोरी के साथ आठ लोगों ने सामूहिक गैंगरेप किया।  पुलिस ने आठों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।  

सदर कोतवाली क्षेत्र  के झाल के पुल पर 10 अप्रैल को आठ आरोपियों ने मंगेतर के सामने नग्नावस्था में अश्लील वीडियो बनाया। उनमें से तीन युवकों ने सामूहिक  गैंगरेप  किया, जबकि अन्य युवकों ने मंगेतर और किशोरी को अलग अलग झाड़ियों में ले जाकर मारपीट की और बंधक बनाकर पैसे व सोने की बाली लूट ली। शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा  दर्ज कर अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ एपीएस निवासी गढ़ी अड्डा दुर्गा कालोनी, अमित कुमार निवाली मिर्जा तयैबपुर कोठी, सोनू उर्फ सत्यपाल निवासी हिम्मतपुर सई, अजय कुमार, रिंकू निवासी नगला बीच थाना ढोलना, सौरभ निवासी कोठरा, बृजेश नगला थाना कासगंज, सोनू निवासी हिम्मतपुर को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में आठो आरोपियों को जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म