तेज धूप के बाद अब बारिश की दस्तक! बरेली में फिर बदलेगा मौसम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: बारिश के बाद तेज धूप खिलने से जिले का मौसम फिर से बदल गया है। लोग गर्मी से बेहाल होने लगे हैं। मौसम विभाग ने एक बार फिर से मौसम बदलने की भविष्यवाणी की है।

18 से 20 अप्रैल तक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिन मौसम साफ रहेगा। इसके बाद बारिश का पूर्वानुमान है।  

ये भी पढ़ें- बरेली में शत्रु संपत्ति का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान गए 77 व्यक्तियों के नाम दर्ज हैं 251 संपत्तियां

संबंधित समाचार