बाराबंकी: बस की टक्कर से वीडीओ घायल, हालत गंभीर
मसौली, बाराबंकी। शुक्रवार की देर शाम हाइवे पर स्थित मयूर रेस्टोरेंट के सामने अज्ञात रोडवेज बस से हुई मार्ग दुर्घटना में विकास खण्ड सूरतगंज में तैनात ग्राम विकास अधिकारी गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें एम्बुलेन्स से ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के …
मसौली, बाराबंकी। शुक्रवार की देर शाम हाइवे पर स्थित मयूर रेस्टोरेंट के सामने अज्ञात रोडवेज बस से हुई मार्ग दुर्घटना में विकास खण्ड सूरतगंज में तैनात ग्राम विकास अधिकारी गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें एम्बुलेन्स से ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरतगंज ब्लाक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी सुभाष सरोज शुक्रवार की देर शाम जिला मुख्यालय स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। थाना मुख्यालय के आगे मयूर रेस्टोरेंट के सामने पीछे से आ रही अज्ञात रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे ग्राम विकास अधिकारी गम्भीर रूप से घायल हो गए।
