MI vs SRH : मुश्किल विकेट पर जिस तरह गेंदबाजी की, उससे खुश हूं...जीत से गदगद हार्दिक पांड्या ने कहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर चार विकेट से जीत दर्ज करने के बाद अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी खुश थे। मुंबई इंडियंस ने विल जैक्स की मदद से कम स्कोर वाले मैच में हराकर दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। जैक्स ने तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटकने के बाद 26 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के से 36 रन की पारी खेली।

 

हार्दिक पांड्या  ने मैच के बाद कहा,  जिस तरह से हमने गेंदबाजी आज की, उससे खुश हैं। हम रणनीति पर अडिग रहे। अगर आप देखेंगे तो यह बहुत अलग तरह का विकेट था, जहां पर कुछ गेंद बहुत रूककर आ रही थी। बस यही था कि हमने मध्‍य ओवरों में अच्‍छा काम किया। ’’ वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, ‘‘यह इतना आसान विकेट नहीं था। यह एक मुश्किल विकेट था, जहां पर कटर गेंद काम कर रही थी। उन्होंने हमारे रन गति पर लगाम लगा रखी थी। 

ये भी पढ़ें : MI vs SRH : मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया, तिलक-हार्दिक ने पारी संभाली

संबंधित समाचार