बरेली: जब कोरोना संक्रमित लैब टेक्नीशियन लेता रहा सैंपल…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए तेजी से कोविड-19 की जांच कराई जा रही है। लोग बड़ी संख्या में रोजाना जांच कराने पहुंच रहे हैं ताकि संक्रमण होने पर खुद को और अपने करीबियों को संक्रमण से बचाया जा सके लेकिन जिला अस्पताल में ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पता …

अमृत विचार, बरेली। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए तेजी से कोविड-19 की जांच कराई जा रही है। लोग बड़ी संख्या में रोजाना जांच कराने पहुंच रहे हैं ताकि संक्रमण होने पर खुद को और अपने करीबियों को संक्रमण से बचाया जा सके लेकिन जिला अस्पताल में ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पता चला कि कोरोना संक्रमित लैब टेक्नीशियन ही जांच करता रहा।

संक्रमण की पुष्टि तब हुई जब लैब टेक्नीशियन ने अपनी रूटीन जांच की। सैंपल लेने वाले स्टाफकर्मी के संक्रमित निकलने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जैसे-तैसे अस्पताल प्रशासन ने लोगों का समझा-बुझाकर दोबारा जांच कराई। इस मामले में सेहत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है जिससे संक्रमण फैलने की आशंका और बढ़ गई है।

शुक्रवार को जिला अस्पताल के हार्ट वार्ड के सामने रोजाना की तरह वहां कार्यरत एक लैब टेक्नीशियन ओपीडी में आने वाले मरीजों की कोरोना की जांच के लिए सैंपल ले रहा था। सैंपल लेने के बाद जब उसने अपना रूटीन चेकअप किया तो उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। जैसे ही ये बात बाहर मौजूद लोगों को पता चली तो हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।

वहां मौजूद स्टाफ की मानें तो सैंपल लेने के दौरान ही किसी संक्रमित के संपर्क में आने से ही टेक्नीशियन संक्रमित हो गया होगा। वहीं, एलटी के संक्रमित निकलने के बाद भी वहां जांच कराने आए लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ने की आंशका जताई जा रही है। संक्रमित निकलने के बाद एलटी को होम आइसोलेट कर दिया गया।

संबंधित समाचार