'मोदी-योगी सरकार कर रही आंबेडकर के सपनों को साकार, विकास को मिली रफ्तार', कासगंज में बोले जल शक्ति मंत्री 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: मोदी व योगी की सरकार डॉ. आंबेडकर के सपने को पूर्ण कर रही है। प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। सड़कों के निर्माण से शहरों के बीच की दूरी कम हो रही है। यह शब्द जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अमांपुर के गांव शेरपुर में कहे। वह यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, जहां भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया।

जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा सरकार में बिजली नहीं आती थी, लूट-खसोट का माहौल था। महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। अब 24 घंटे बिजली मिल रही है। भाजपा सरकार में एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण हो रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ने से शहरों के बीच की दूरियां कम हो रही हैं। सड़कों की स्थिति सुधरी है। पहले लखनऊ से एटा व कासगंज के लिए 7 से 8 घंटे लगते थे। अब सड़कें इतनी अच्छी हैं कि 3 घंटे में पहुंच सकते हैं।

आज प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर है। बहन-बेटियां कभी भी कहीं भी आ-जा सकती हैं। लूट-खसोट का जमाना सपा सरकार के साथ ही समाप्त हो गया है। सपा सरकार ने कन्नौज के मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ. बी.आर. आंबेडकर से बदलकर कन्नौज मेडिकल कॉलेज कर दिया था। भाजपा सरकार ने डॉ. आंबेडकर के सम्मान में कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम फिर से डॉ. भीमराव आंबेडकर कर दिया। आंबेडकर के सपने को मोदी और योगी पूर्ण कर रहे हैं और विकास को गति दे रहे हैं।

इस दौरान एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा, समाजसेवी बॉबी कश्यप, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, निवर्तमान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, संजय सोलंकी, शिवम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर: भाजपाइयों ने फूंका राहुल और सोनिया गांधी का पुतला, नेशनल हेराल्ड घोटाला मामले में जताया विरोध

संबंधित समाचार