बाराबंकी: जांच टीम को बंधक बनाकर वाहन में तोड़फोड़, कई नामजद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली/बाराबंकी, अमृत विचार। सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत की जांच करने पहुंची टीम को बंधक बनाकर कार में तोड़फोड़ की गई। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि शिकायतकर्ता का कहना है कि टीम ने हवा में ही जांच की वहीं आरोपी को साथ लिए घूमते रहे।  

जानकारी के अनुसार मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम सआदतगंज में कराये गये विकास कार्यो की जांच के लिए यहां के रहने वाले सबी आलम अंसारी ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी। इस शिकायत की जांच के लिए गुरुवार को ग्राम पंचायत अधिकारी श्यामली जायसवाल, अवर अभियंता लघु सिंचाई अरुण कुमार व्यास तकनीकी सहायक के साथ गये थे। 

आरोप है कि इसी दौरान शिकायतकर्ता सबी आलम अंसारी ने मो. असरार व अपने एक दर्जन से अधिक समर्थको के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी श्यामली जयसवाल की कार को रोककर कार का शीशा तोड़ते हुए अभद्र व्यवहार किया। ग्राम पंचायत अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी रामनगर को सूचना दी जिस पर पहुंची सहादतगंज पुलिस की टीम ने शिकायतकर्ता समेत दो को हिरासत में ले लिया। 

ग्राम पंचायत अधिकारी श्यामली जयसवाल की तहरीर पर सरकारी मे बाधा पहुंचाने, अभद्र व्यवहार एव गाडी मे तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं शिकायतकर्मा सबी आलम का कहना है कि जांच टीम ने निष्पक्ष तरीका नही अपनाया। आरोपी टीम की कार में बैठा रहा, वहीं मौके पर जांच करने टीम गई ही नहीं। सवाल करने पर बगले झांकते रहे।

संबंधित समाचार