बरेली: पहले पोर्टल पर अपलोड बताई फाइल, अब किया इनकार
अमृत विचार, बरेली। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (एमवाईएसवाई) को बैंक पलीता लगा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है जिसमें एक कारोबारी ने बैंक प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आजाद नगर निवासी देवेश ने बताया कारोबार बढ़ाने के मकसद से उन्होंने एमएसएमवाई योजना …
अमृत विचार, बरेली। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (एमवाईएसवाई) को बैंक पलीता लगा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है जिसमें एक कारोबारी ने बैंक प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आजाद नगर निवासी देवेश ने बताया कारोबार बढ़ाने के मकसद से उन्होंने एमएसएमवाई योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया था। इसकी प्रकिया पूरी होने पर दस्तावेज जिला उद्योग केंद्र में जमा कर दिए गए। यहां से आवेदन को संबंधित बैंक के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया।
लोन 15 लाख रुपये का लेना था। आरोप है करीब 15 दिन बाद वह पीलीभीत रोड स्थित पीएनबी शाखा में लोन संबंधी जानकारी लेने पहुंचे तो शाखा प्रबंधक ने बताया कि फाइल पोर्टल पर है। कुछ समय बाद संपर्क किया जाएगा लेकिन बैंक की तरफ से करीब पांच दिन तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।
इस पर दो दिन पहले फिर बैंक में संपर्क किया तो पोर्टल पर नाम नहीं होने की बात कहकर टरका दिया गया। लिहाजा, समस्या का समाधान नहीं होने पर मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। इधर, डीजीएम का कहना है कि इस मामले की जानकारी बैंक प्रबंधक से ली जाएगी।
