Barabanki News : सांसद रवि किशन का प्रतिनिधि बनकर लगाया लाखों का चूना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी : गोरखपुर सांसद रवि किशन का प्रतिनिधि बनकर जमीन खरीद के नाम पर एक डीलर को लाखों का चूना लगाया गया। करीब पौने बारह लाख की चपत लगने पर डीलर ने कोर्ट में गुहार लगाई तब पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

नाका सतरिख के पास रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर अतीक राईन ने पुलिस को बताया कि 12 अक्टूबर 2022 को राजकुमार सिंह नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ उनकी साइट ग्राम दुल्हीपुर पहुंचे। उन्होंने खुद को गोरखपुर सांसद रवि किशन का प्रतिनिधि बताया और हाईवे से सटी 100 एकड़ ज़मीन की माँग की। परिचय-पत्र दिखाकर भरोसा जीतने के बाद उन्होंने 62.5 लाख प्रति बीघा की दर से ज़मीन का सौदा तय किया। इसके बाद दो रजिस्ट्री करवाई गईं, एक 18 लाख की और दूसरी 30.69 लाख की, जिनके एवज में अतीक राईन व किसानों के खाते में सिर्फ 43.26 लाख रुपये भेजे गए।

बाकी बचे करीब 11.74 लाख रुपये की जब मांग की गई तो राजकुमार सिंह टालमटोल करते रहे। मामला तब गंभीर हो गया जब 18 मार्च को राजकुमार सिंह कुछ साथियों के साथ दोबारा दुल्हीपुर साइट पहुंचे और अतीक राईन को खुलेआम धमकी दी और कहा कि वह सांसद प्रतिनिधि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। मुख्यमंत्री तक सीधी पहुंच है। तुम्हारी कोई नहीं सुनेगा। फर्जी मुकदमे करवा दूंगा। प्रापर्टी डीलर ने सीएम पोर्टल व एसपी से शिकायत की पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की, जिस पर उसने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:- नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास, मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज

संबंधित समाचार