संभल में बोले प्रमोद कृष्णम... मुर्शिदाबाद हिंसा हिंदुओं व सनातन को मिटाने की साजिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि मुर्शिदाबाद में जो हो रहा है वह हिंदुओं को मिटाने की साजिश है, सनातन को मिटाने की साजिश है। विवेकानंद की धरती पर इस जुल्म के बाद ममता बनर्जी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

कल्कि धाम पर अमृत विचार से खास बातचीत में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कोई हिंदुस्तान का मुसलमान हिंदुओं के मंदिरों को तोड़ने का काम नहीं करेगा। हिंदुओं के घरों को जलाने का काम नहीं करेगा। हिंदुओं के घरों पर जुल्म अत्याचार करने का काम नहीं करेगा । यह कुछ बाबर, तैमूर लंग और औरंगजेब की नाजायज औलादें हैं और यह आतंकवादियों से मिले हुए हैं। यह दहशतगर्द हैं, यह मुसलमान नहीं हो सकते। इन्हें मुसलमान कहना ठीक नहीं है। यह दहशतगर्द हैं और अफसोस की बात यह है कि ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जहां तक पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की बात है तो प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी को इसका संज्ञान लेना चाहिए। क्योंकि जो पलायन कश्मीर में हुआ वह बंगाल में नहीं होना चाहिए।

बंगाल की धरती त्याग, तपस्या, ज्ञान और साहित्य की धरती है। गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की धरती है, स्वामी विवेकानंद की धरती है। विवेकानंद की धरती पर यह जुल्म हो रहा है, ममता बनर्जी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। एक सवाल के जवाब में कहा कि असदउद्दीन ओवेसी और जियाउर्रहमान बर्क जैसे लोग हिंदुस्तान में रहते हैं लेकिन इनका दिल पाकिस्तान और तालिबान में धड़कता है। दुर्भाग्य है कि यह हिंदुस्तान की संसद के सदस्य हैं। लेकिन यह हिंदुस्तान की मिट्टी से प्यार नहीं करते। हिंदुस्तान की रवायतों से प्यार नहीं करते। हिंदुस्तान की संस्कृति से प्यार नहीं करते। जो हिंदुस्तान की सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों को न अपनाता हो। जो मादरे वतन की जय भी न बोले वह काहे का हिंदुस्तानी।

संबंधित समाचार