2025 में चार फिल्मों के साथ धमाकेदार डेब्यू करेंगी आकांक्षा शर्मा, दर्शकों को देखने मिलेगी अभिनय की बहुमुखी प्रतिभा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा इस वर्ष धमाकेदार डेब्यू करने जा रही हैं। भारतीय सिनेमा 2025 में एक नए और प्रतिभाशाली चेहरे का स्वागत करने के लिए तैयार है, जब अकांक्षा शर्मा चार बहुप्रतीक्षित फिल्मों के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शानदार शुरुआत करेंगी। उनकी पहली फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ है, जिसमें वे अमन इंद्र कुमार के साथ नजर आएंगी। इस भावनात्मक एंटरटेनर का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं, और यह दोस्ती एवं रिश्तों की गहराई को उजागर करेगा। इस फिल्म के ज़रिए अकांक्षा के अभिनय की बहुमुखी प्रतिभा दर्शकों को देखने मिलेगी। 

इसके बाद अकांक्षा ऐतिहासिक ड्रामा ‘केसरी वीर’ में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली जैसे अनुभवी कलाकार होंगे। वीरता और बलिदान की इस गाथा में अकांक्षा का किरदार एक सशक्त और चुनौतीपूर्ण भूमिका में दिखाई देगा, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। अकांक्षा की फिल्मी यात्रा यहीं नहीं रुकती। वे एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसका निर्देशन भी मिलाप जावेरी कर रहे हैं और जिसकी शूटिंग इसी साल शुरू होगी।

इसके अलावा, वह एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में भी काम करेंगी, जिसका निर्देशन रेमो डिसूजा करेंगे और स्क्रिप्ट मिलाप जावेरी ने लिखी है,जिसकी झलक मिलाप ने सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीर साझा करते हुए दी थी। खूबसूरती, टैलेंट और दमदार फिल्मों की लाइनअप के साथ, अकांक्षा शर्मा भारतीय सिनेमा की एक उभरती हुई सितारा बनने के लिए तैयार हैं। अलग-अलग शैलियों में खुद को साबित करती हुई अकांक्षा का 2025 डेब्यू, निश्चित रूप से दर्शकों पर एक गहरा असर छोड़ेगा। 

ये भी पढ़ें : Thug Life : ऑस्कर विजेता A. R. Rahman ने बताया- फिल्म 'ठग लाइफ' में आज की ध्वनि गुणवत्ता है, 'नायकन' का जादू भी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव