साय सरकार का दूसरा बड़ा ‘प्रशासनिक सर्जरी’, 20 IPS अफसरों का किया तबादला, राजेश अग्रवाल बने सरगुजा के नए एसपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने लगातार दूसरे दिन रविवार को भी बड़ा प्रशासनिक सर्जरी करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 20 अधिकारियों के तबादले कर दिये। इससे पहले शनिवार को राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 41 अधिकारियों को स्थानांतरित किया था।

 राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने जिन 20 आईपीएस अफसरों को स्थानांतरित किया है उनमें प्रदेश के कई पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हैं जबकि कुछ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। 

आदेश के मुताबिक, राजेश अग्रवाल को सरगुजा एसपी बनाया गया है। विजय अग्रवाल को दुर्गा एसपी, भावना गुप्ता को बलोदाबाजार भाटापारा एसपी, सूरज सिंह को धमतरी एसपी, लक्ष्य शर्मा को खैरागढ़ एसपी, आंजनेय वार्ष्णेय को सारंगढ़, योगेश पटेल को बालोद एसपी, एस आर भगत को गौरेला पेंड्रा एसपी, विजय पांडे को जांजगीर का एसपी बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला करते हुए 41 आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया। इसमें प्रदेश के कई जिलाधिकारी, कई सचिव और आयुक्तों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म