रामपुर: मिलक खानम में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसवासी, अमृत विचार। थाना मिलक खानम क्षेत्र में बाइक से गदरपुर जा रहे 45 वर्षीय व्यक्ति मुबश्शिर अली की ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मौके पर मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

रविवार दोपहर थाना अजीम नगर क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी 45 वर्षीय मुबश्शिर अली पुत्र अहमद नबी प्रधान बाइक से किसी काम के लिए गदरपुर के लिए निकला था। मिलकखानम बगी गांव के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मुबश्शिर अली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। इसके बाद मौके पर पहुंची थाना मिलक खानम पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर मृतक मुबश्शिर अली के परिवार वालों को फोन पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही मुबश्शिर अली के परिवार में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के बड़े भाई उस्मान अली ने थाना मिलक खानम में ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
शाहबाद -पटवाई रोड पर बाइक कार सवार ने बाइक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसके बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रायपुर निवासी मनीष किसी काम से बाइक से शाम के  समय शाहबाद जा रहा था, घर के चौराहे पर सामने से आ रहे कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद  आसपास के लोग आ गए। घायल मनीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव