शर्मनाक: नाबालिग बेटी संग 50 वर्षीय सौतेला पिता ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक शर्मसार कर देने वाला मामला आया है। यहां के एक 50 वर्षीय सौतेल पिता ने पर अपनी 13 वर्षीय सौतेली बेटी संग रेप का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को मेरठ शहर के रेलवे रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रेलवे रोड थाना क्षेत्र में रहने वाले आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि आरोपी को पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ ‘पॉक्सो’ अधिनियम (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।  

यह भी पढ़ें:-कुशीनगर में रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए शव

 

संबंधित समाचार