Bareilly: नीरज मौर्य बोले- चंद्रगुप्त मौर्य आज के समय में भी हम सबके आदर्श

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने रविवार को रोटरी भवन में चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती धूमधाम से मनाई।

मुख्य अतिथि आंवला सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि आज भी सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के अपने जीवन में किए गए प्रेरक कार्यों से हम सब लोग प्रेरित होते हैं और उनको अपना आदर्श मानते हैं। संस्था के अध्यक्ष गोविंद सैनी ने कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य का जीवन हमारे जीवन में मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना सिखाता है।

संरक्षक पार्षद राजेश अग्रवाल ने सम्राट चंद्रगुप्त को पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि हमारे समाज को अपने पूर्वजों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी भी उनके पदचिन्हों पर चल सके। सुरेन्द्र सोनकर ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला।

इस दौरान सांसद को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. विनोद पागरानी, पवन सक्सेना, अनिल जौहरी, मो.नवी, शेर सिंह गंगवार, शिवम प्रजापति, भूपेन्द्र मौर्य, आरके मौर्य, शालू सैनी, जैनब फातिमा, कंचन सैनी, देवेन्द्र रावत, मेराज, सीपी मौर्य, राजीव लोचन, मयंक शुक्ला मोंटी, पवन कालरा आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार