बरेली: स्पोर्ट्स स्टेडियम की आजीवन सदस्य बनीं दिशा पाटनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। प्रतिभावान और उदीयमान खिलाड़ियों के सामने धनराशि के अभाव में हुनर निखारने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए उत्तर प्रदेश खेल प्रोत्साहन समिति ने लोगों को स्टेडियम का आजीवन सदस्य बनाने की योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत लगातार लोगों से शुल्क लेकर आजीवन सदस्य बनाया जा रहा है। अब इस …

अमृत विचार, बरेली। प्रतिभावान और उदीयमान खिलाड़ियों के सामने धनराशि के अभाव में हुनर निखारने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए उत्तर प्रदेश खेल प्रोत्साहन समिति ने लोगों को स्टेडियम का आजीवन सदस्य बनाने की योजना शुरू की है।

इसके अंतर्गत लगातार लोगों से शुल्क लेकर आजीवन सदस्य बनाया जा रहा है। अब इस योजना के अंतर्गत बरेली की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने भी बरेली के क्षेत्रीय स्टेडियम की आजीवन सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने आजीवन सदस्यता शुल्क 30 हजार रुपये स्टेडियम में जमा करवा दिया है।

इस बारे में प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) विजय कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तर पर उत्तर प्रदेश खेल प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। मंडल स्तर पर मंडलीय खेल प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष मंडलायुक्त और जिला खेल प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी होते हैं।

प्रभारी आरएसओ ने बताया कि अभिनेत्री दिशा पाटनी स्पोर्ट्स स्टेडियम की 18वीं आजीवन सदस्य बनी हैं। 17 सितंबर को सबसे पहले आजीवन सदस्य मेयर डा. उमेश गौतम बने थे, जबकि दूसरे सदस्य सेलेक्शन प्वाइंट के एमडी नरेंद्र कुमार गुप्ता बने थे। इस योजना के अंतर्गत अब तक पांच लाख 25 हजार रुपये जमा हो चुके हैं।

प्रियंका चोपड़ा को भी स्टेडियम से जोड़ने की कोशिश

प्रभारी आरएसओ ने बताया कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को स्टेडियम का आजीवन सदस्य बनाने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें भी सदस्य बनाया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात