बरेली: धर्म छिपाकर की महिला से शादी, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। धर्म छिपाकर प्यार के जाल में फंसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर योगी सरकार के अध्यादेश को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है लेकिन राज्य में कानून अभी लागू नहीं हुआ है। इधर, बरेली में धर्म छिपाकर एक युवक द्वारा युवती को फंसाकर शादी करने का मामला सामने आया है। …
बरेली, अमृत विचार। धर्म छिपाकर प्यार के जाल में फंसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर योगी सरकार के अध्यादेश को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है लेकिन राज्य में कानून अभी लागू नहीं हुआ है। इधर, बरेली में धर्म छिपाकर एक युवक द्वारा युवती को फंसाकर शादी करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एफआईआर में आरोपी की मां व दो अन्य लोगों के नाम भी शामिल किये गये हैं। इज्जतनगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के परतापुर निवासी एक महिला ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ताहिर पुत्र जाकिर निवासी परतापुर ने अपना नाम छिपाकर उसे कुनाल बताया। फिर उसे प्रेम जाल में फंसाया। आरोप है कि आरोपी उसे पत्नी बनाकर अपने साथ रखने लगा। इस बीच युवक ने एक मंदिर में जाकर उसकी मांग भरते हुये शादी कर ली। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो माह पहले जब उसने कुनाल से शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। साथ ही खुद को दूसरे धर्म का बताया। तब उसने अपना नाम ताहिर बताया। उसने ताहिर के घरवालों से शिकायत की तो सभी ने उसके साथ मारपीट की।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी जबरन उसका धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा है।
इज्जतनगर इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शिकायत हुई थी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी ताहिर के खिलाफ दुष्कर्म और उसकी मां और भाई समेत तीन पर मारपीट समेत धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।
