पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे रणदीप हुड्डा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा वेबसीरीज फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे। रणदीप ने जियो स्टूडियोज के बैनर तले एक थ्रिलर कॉप वेबसीरीज साइन की है जिसमें वह उत्तर प्रदेश के सुपर कॉप अविनाश मिश्रा का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस थ्रिलर कॉप ड्रामा को नीरज पाठक निर्देशित करेंगे। जियो स्टूडियोज ने …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा वेबसीरीज फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे। रणदीप ने जियो स्टूडियोज के बैनर तले एक थ्रिलर कॉप वेबसीरीज साइन की है जिसमें वह उत्तर प्रदेश के सुपर कॉप अविनाश मिश्रा का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस थ्रिलर कॉप ड्रामा को नीरज पाठक निर्देशित करेंगे।
जियो स्टूडियोज ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है रणदीप हुड्डा वेब सीरीज़ में इंस्पेक्टर अविनाश के किरदार में दिखेंगे। यह कॉप थ्रिलर यूपी के सुपर कॉप अविनाश मिश्रा के जीवन पर आधारित है, जिसका निर्देशन नीरज पाठक करेंगे। इस सीरीज की शूटिंग दिसंबर 2020 से शुरू होगी।
Delighted to announce @RandeepHooda in & as #InspectorAvinash in his web series debut – a cop thriller based on UP super cop Avinash Mishra’s life, directed by Neerraj Pathak. In association with #GoldMountainPictures, @neerraj, #KrishanChowdhray,filming begins December 2020. pic.twitter.com/rZB0l4OGu1
— Jio Studios (@jiostudios) November 27, 2020
रणदीप हुड्डा ने कहा, “मैं अपने प्रत्येक किरदार के साथ नई चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने के लिए तत्पर रहता हूं और इंस्पेक्टर अविनाश मुझे ऐसा करने का शानदार अवसर प्रदान करता है। यह एक सुपर कॉप की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक बहुत ही प्रेरणादायक और दिलचस्प रोल है। मैं इस शो के लिए नीरज के विज़न पर विश्वास करता हूँ और इस रोमांचक पुलिस ड्रामा की शूटिंग शुरू करने के लिए बेताब हूँ।”
