कानपुर में बहन को वीडियो कॉल करके भाई ने फांसी लगाई: पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। श्याम नगर एलआईजी कॉलोनी निवासी शुभम (30) ने पत्नी से विवाद के बाद बहन को वीडियो कॉल करके फांसी लगा ली। दरवाजा तोड़कर उसका शव निकाला गया। भाई शानू राठौर ने बताया कि छोटे भाई शुभम की 6 दिसम्बर 2024 को छपरा बिहार निवासी रीशा से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही शुभम का पत्नी से विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर शुभम का पत्नी से विवाद हुआ था। रीशा का भाई उसे लेकर मायके चला गया था। शाम को घर पर कोई नहीं था।

इसी दौरान भाई ने बड़ी बहन निशी को वीडियो कॉल करके कहा कि वह फांसी लगाकर आत्महत्या करने जा रहा है। उसने वीडियो कॉल पर पंखे से साड़ी का फंदा लगाते हुए दिखाया। लेकिन बहन ने सोचा की वह मजाक कर रहा है। कुछ देर बाद बहन ने जब शुभम के मोबाइल पर फोन किया तो उसका  फोन नहीं उठा। काफी देर तक फोन न उठाने के बाद वह अपने बेटे वंश के साथ घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

काफी खटकाने के बाद भी जब कमरे से आवाज नहीं आई तो उसने अपने बेटे के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो शुभम का शव फंदे से लटक रहा था। थाना प्रभारी चकेरी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने भाई के ससुरालियों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur में बोले कैबिनेट मंत्री दानिश अंसारी- ओवैसी के परिवार ने वक्फ संपत्ति पर बनाया 5 स्टार होटल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी घेरा

संबंधित समाचार