बदायूं में मौजूद सात पाकिस्तानी महिलाओं का क्या होगा ? शासन से निर्देश का इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। पहलगाम में धर्म पूछकर हत्या करने की घटना के बाद देश भर में रोष है। केंद्र सरकार ने भी पाकिस्तान को लेकर पांच अहम फैसले लिए हैं। जिसके अंतर्गत पाकिस्तान के लोगों को वापस लौटने का आदेश दिया गया है। कहा है सभी पाकिस्तानी 48 घंटों के भीतर देश छोड़कर चले जाएं।

इसके अलावा अन्य फैसले भी लिए हैं। जिसके बाद से जिला प्रशासन ने अपने स्तर से प्रक्रिया शुरू कर दी है। बदायूं में रहने वाले पाकिस्तानियों का डाटा लिया गया है। जिसके अंतर्गत बदायूं में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक शॉर्ट टर्म (विजिटिंग वीजा) पर उपस्थित नहीं है। जिले में लांग टर्म वीजा पर सात महिलाएं हैं। उनके संबंध में शासन से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।

संबंधित समाचार