Etawah के सफारी पार्क में दूसरे शावक की मौत: शेरनी रूपा अपने ही शावक के ऊपर बैठी, बचे शावकों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। सफारी पार्क में शेरनी रूपा के रवैए से उसके एक और शावक की मौत हो गई। शेरनी रूपा अपने ही शावक के ऊपर बैठ गई जिससे उसकी जान चली गई । एक दिन पहले भी रूपा अपने एक शावक पर बैठ गई थी इससे उसकी जान चली गई थी। वहीं दूसरे शावक की मौत भी शेरनी रूपा के शावक ऊपर बैठने से हो गई। दूसरे शावक की भी मौत देखकर सफारी प्रशासन ने रात में ही रूपा के दो बचे शावकों को उससे अलग करके दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया।  

23 मार्च की रात 10.30 बजे दूध पिलाते समय एक शावक की रूपा शेरनी के नीचे दबने से मृत्यु हो गयी थी। सीसीटीवी से निगरानी करते समय जैसे ही घटना देखी गयी। तत्काल रात 12.15 बजे ही उसके बचे दो शावको को शेरनी रूपा से अलग किया गया। अलग किये गये शावकों में से एक शावक चोटिल है, जिसका इलाज जारी है। सफारी प्रबंधन का कहना है कि शेरनी रूपा का शावकों के प्रति गैर जिम्मेदारी का यह रवैया पहले से ही रहा है।

शेरनी रूपा जब पहली बार मां बनी थी तब उसने दो शावकों को जन्म दिया था, जिसमें से एक शावक को शेरनी रूपा ने मुंह से दबोच कर मार डाला था। तब भी दूसरे शावक को शेरनी रूपा से अलग करते हुये नियोनेटल केयर यूनिट में हैण्ड फीड कराते हुये पालन-पोषण किया गया था। अब इस शावक का वजन लगभग सौ किलो है। दूसरी बार में शेरनी रूपा ने वर्ष 2024 में गर्भधारण किया था।

परन्तु गर्भकाल के दौरान उसके असामान्य व्यवहार के चलते उसका गर्भपात हो गया था। इस बार 20, 21 अप्रैल की रात में शेरनी रूपा ने चार शावकों को जन्म दिया था। जन्म के समय सभी शावक स्वस्थ थे। 22 अप्रैल को दूध पिलाते समय एक शावक की शेरनी रूपा के नीचे दब जाने से मृत्यु हो गई थी। वहीं दूसरे शावक की भी 23 अप्रैल की रात में शेरनी रूपा के नीचे दबने से मौत हो गई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज