Bareilly: तेज धमाके के साथ खेत में फटा देसी  बम, चपेट में आई महिला, जानें क्या है मामला?

Bareilly: तेज धमाके के साथ खेत में फटा देसी  बम, चपेट में आई महिला, जानें क्या है मामला?
DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। सूअर का शिकार करने के लिए खेत में लगाया गया देसी बम फटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए परिजनों ने घर ले जाकर इलाज कराया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घास काटते समय हुआ हादसा
मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र के साबरखेड़ा गांव का है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव साबरखेड़ा निवासी झाझन लाल की पत्नी मीरा देवी पूर्व प्रधान अशफाक के खेत में घास काटने गई थीं। घास काटते समय उनका हंसिया खेत में छिपे देसी बम से टकरा गया, जिससे तेज धमाके के साथ बम फट गया। धमाके से मीरा देवी घायल होकर मौके पर गिर पड़ीं।

ग्रामीणों ने बचाई जान
धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उठाकर उनके घर पहुंचाया। परिजनों ने तत्काल उपचार शुरू किया। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बन गया है।

शिकारियों की करतूत से हुआ हादसा
ग्रामीणों ने बताया कि जंगली सूअर व अन्य जानवरों के शिकार के लिए शिकारी अक्सर खेतों या जंगलों में गुड़ या खाने की चीजों के साथ देसी बम लगाते हैं। जानवर खाने के चक्कर में बम को निगल लेते हैं और बम पेट में फट जाता है, जिससे जानवर वहीं मर जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Bareilly: मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश, तीन शातिर गिरफ्तार, चोरी का ट्रक बरामद

ताजा समाचार

प्राणी उद्यानों में ‘बर्ड फ्लू’ से सुरक्षा के लिए बरती जाए उच्चतम सतर्कता: CM योगी
निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन: अदालत ने डेरेक ओ’ब्रायन समेत 10 तृणमूल नेताओं को मिली जमानत 
विदाई समारोह में बोले CJI खन्ना- विश्वास है न्यायमूर्ति गवई शीर्ष अदालत के मूल्यों को कायम रखेंगे
यह हैरानी की बात..... रोहित और विराट के संन्यास पर बोले कुंबले, कुछ दिन के अंतर पर ही विदा हो गए दो महान खिलाड़ी 
चंद्रशेखर ने सशस्त्र बलों के पराक्रम को सराहा, कहा- ट्रंप को जवाब देने का मौका चूक गए मोदी
चीन ने तैयार किया अपना मास्टर प्लान, अमेरिका के टैरिफ शुल्क को ऐसे देगा मात, लैटिन अमेरिकी देशों से हाथ मिलाने की तैयारी