Bareilly: तेज धमाके के साथ खेत में फटा देसी  बम, चपेट में आई महिला, जानें क्या है मामला?

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार। सूअर का शिकार करने के लिए खेत में लगाया गया देसी बम फटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए परिजनों ने घर ले जाकर इलाज कराया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घास काटते समय हुआ हादसा
मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र के साबरखेड़ा गांव का है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव साबरखेड़ा निवासी झाझन लाल की पत्नी मीरा देवी पूर्व प्रधान अशफाक के खेत में घास काटने गई थीं। घास काटते समय उनका हंसिया खेत में छिपे देसी बम से टकरा गया, जिससे तेज धमाके के साथ बम फट गया। धमाके से मीरा देवी घायल होकर मौके पर गिर पड़ीं।

ग्रामीणों ने बचाई जान
धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उठाकर उनके घर पहुंचाया। परिजनों ने तत्काल उपचार शुरू किया। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बन गया है।

शिकारियों की करतूत से हुआ हादसा
ग्रामीणों ने बताया कि जंगली सूअर व अन्य जानवरों के शिकार के लिए शिकारी अक्सर खेतों या जंगलों में गुड़ या खाने की चीजों के साथ देसी बम लगाते हैं। जानवर खाने के चक्कर में बम को निगल लेते हैं और बम पेट में फट जाता है, जिससे जानवर वहीं मर जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Bareilly: मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश, तीन शातिर गिरफ्तार, चोरी का ट्रक बरामद

संबंधित समाचार