बरेली: सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सड़क हादसों में बदायूं के युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हादसे की खबर के बाद सभी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। भोजीपुरा में हुए हादसे में शादी के चार माह बाद ही …

बरेली,अमृत विचार। सड़क हादसों में बदायूं के युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हादसे की खबर के बाद सभी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

भोजीपुरा में हुए हादसे में शादी के चार माह बाद ही युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है जबकि एक हादसे में बदायूं में घायल हुए युवक की बरेली जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, दोस्त से मिलने गए हजियापुर के युवक को तेज रफ्तार कार रौंदते हुए चली गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अटापट्टी गांव निवासी 18 वर्षीय अरविंद पुत्र छत्रपाल शुक्रवार की शाम शहर में बाइक से आ रहा था। जैसे ही दभौरा गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहा कोई अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर भोजीपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि युवक की चार माह पहले मीरगंज के बलुपुर गांव की रहने वाली प्रीति से शादी हुई थी। वह मैकेनिक का काम करके अपने परिवार का पालन-पोशण करता था। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद वाहन के नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

दोस्त से मिलने गए युवक को तेज रफ्तार कार ने रौंदा
बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी 20 वर्षीय उस्मान खान पुत्र खलील अहमद बेंत का काम करता था। परिवार के लोगों ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम भोजीपुरा में रहने वाले दोस्त नदीम और दानिश से मिलने के लिए गया हुआ था। इसी बीच वह भोजीपुरा में पुल के पास सड़क किनारे खड़ा हुआ था। तभी हाईवे पर एक आ रही एक तेज रफ्तार कार उसे टक्कर मारते हुए फरार हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सुपुर्द कर दिया।

बदायूं के युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के झुक्सा गांव निवासी आलम 18 पुत्र सैफुल्ली हेयर कटिंग काम करते थे। शुक्रवार से वह बाइक से किसी काम से दातागंज जा रहे थे। इसी बीच वह जैसे ही समडेर गांव के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अपने साथ बदायूं लेकर चले गए। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी तीन बहनें भी हैं। युवक की मौत के बाद उसके उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

संबंधित समाचार