Bareilly: महिला व किशोरी मिट्टी की ढांग गिरने से दबीं...महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। घर की लिपाई के लिए नदी किनारे से पीला मिट्टी खोदने गई एक महिला व किशोरी पर मिट्टी की ढांग गिर गई। मिट्टी के नीचे दबी किशोरी और महिला को आस-पास के लोगों ने टैक्टर की मदद से निकाला। दोनों को इलाज के लिए महानगर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना शनिवार सुबह सीबीगंज के गांव पचागैटिया की बताई जा रही है। जहां नदोसी गांव निवासी पटोल मंडल (55) पत्नी घनश्याम व गांव की ही रजनी (14) पुत्री महेंद्र पाल पड़ोस में ही पचा गोटिया गईं थीं। जहां घर की लिपाई के लिए पीला मिट्टी खोदते समय मिट्टी की ढांग उनके ऊपर गिर गई। जिससे दोनों उसके नीचे दब गईं। आस-पास खेल रहे बच्चों ने जब उनको मिट्टी के टीला नीचे दबता देखा तो खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने टैक्टर की मदद मिट्टी को हटाया और दोनों को बाहर निकाला गया। 

गंभीर हालत में दोनों को उपचार की लिए महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला के पति मेहनत मजदूरी करते हैं और उसकी तीन बेटियां रामबेटी, ओमवती व राजकुमारी हैं, तीनों विवाहित हैं।

संबंधित समाचार