बरेली: शादी तुड़वाने को मौसी-नानी ने फर्जी आईडी से किए मैसेज, युवती ने खाया जहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। छात्रा की सगी मौसियां और नानी ही उसकी शादी तुड़वाने पर तुली हुई हैं। आरोप है कि उन्होंने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी होने वाली ससुराल में गलत मैसेज किए। इससे परेशान होकर युवती ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत …

बरेली,अमृत विचार। छात्रा की सगी मौसियां और नानी ही उसकी शादी तुड़वाने पर तुली हुई हैं। आरोप है कि उन्होंने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी होने वाली ससुराल में गलत मैसेज किए। इससे परेशान होकर युवती ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की।

परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने उसकी दो मौसियों और नानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि उसने बेटी की सगाई पीलीभीत के रहने वाले एक लड़के से 25 अक्टूबर को की थी। आरोप है कि उसके बाद गोरखपुर में रहने वाली युवती की मौसी और बरेली में रहने वाली मौसी व नानी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मैसेज और व्हाट्सप के जरिए गलत मैसेज भेजकर शादी करने से इंकार कर रही हैं। आरोप है कि वह बेटी को मानसिक रूप से भी प्रताड़ित कर शादी नहीं होने दे रही है।

पीड़िता ने बताया कि 25 नवंबर को उनकी बेटी ने जहर की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की मगर उपचार कराने के बाद उसे बचा लिया गया। इस मामले में इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी रेखा सोनकर, पुष्पा बिष्ट व दुर्गा चहल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार