शुभम एक पिता का पुत्र नहीं, देश का सपूत गया: कानपुर में पहलगाम हमले में मृतक के परिजनों से मिले दिनेश शर्मा, संवेदना व्यक्त की

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। पहलगाम आतंकी हमले में मृतक शुभम द्विवेदी के घर सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ मिल कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुखद घटना है। जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। शुभम एक पिता का पुत्र नहीं देश का सपूत गया है। शुभम ने कुर्बानी देकर बहुत सी कुसंगतियों को भी दूर किया है। 

इस घटना के बाद भारत में अवैध रूप से बांग्लादेश और पाकिस्तान के घुसपैठिए हजारों की संख्या में देश छोड़ने को विवश हुए। सबसे कठोर कदम प्रधानमंत्री ले चुके है, पाकिस्तान प्यासा मरेगा। अब बलूचिस्तान और सिंध भी अलग देश बनेगा। रॉबर्ट वाड्रा ने निम्न स्तर का बयान दिया, कांग्रेस अपने बयानों से सोच दिखा रही है।

देश में राशन, मकान सभी को एक सामान मिल रहा है। जाति-धर्म पूछकर नहीं दिया जा रहा है। गरीबी के आधार पर मिल रहा है। मृतक को शहीद का दर्जा देने पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा परिवार से मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की सरकार परिवार के साथ है।

ये भी पढ़ें- Kanpur के GT रोड पर उल्टी दिशा में लगा दिए संकेतक: लोक निर्माण विभाग ने जताई आपत्ति, कहा, गलत संकेतकों की वजह से हो रहीं दुर्घटनाएं

संबंधित समाचार